मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया के पूर्व सरपंच दसरथ रतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं लेकिन जमीन पर कुछ काम नजर नहीं आ रहा है जोकि ग्रामीण वासियों के लिए चिंता का विषय है साथ ही स्थाई सचिव नहीं होने के कारण भारी परेशानियों में ग्रामीण वासी हैं क्योंकि एक सचिव के पास दो पंचायत के प्रभार है।
काम हो रहे डामाडोल: पूर्व सरपंच सहित ग्रामीण वासियों द्वारा स्थाई सचिव ग्राम पंचायत में लाने की मांग की गई है। पूर्व में भी कई बार इस बात को उठाया गया परंतु आला अधिकारियों ने भी इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया। क्या ऐसे ही लापरवाही से चलेंगे काम, ग्रामीण वासियों में चिंता का विषय बना हुआ है, सारे वादे जमीन पर हवा हवाई दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक ऐसा चलेगा, आला अधिकारियों से निराकरण की आस ग्रामीण वासी लगाए हुए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार कब तक इसका निराकरण करते हैं।
