सागर पुलिस ने लोगों से की अपील, नए वर्ष का जश्न मनाएं पर शराब पीकर वाहन ना चलाएं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, सागर/भोपाल (मप्र), NIT:

सागर पुलिस ने लोगों से की अपील, नए वर्ष का जश्न मनाएं पर शराब पीकर वाहन ना चलाएं | New India Times

नए साल के जश्न को लेकर सागर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए वर्ष का जश्न मनाएं पर शराब पीकर वाहन ना चलाएं । पुलिस द्वारा 31 दिसंबर की शाम से ही सभी व्यस्ततम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही वाहन चेकिंग लगाई गई है जो भी शराब पीकर वाहन चलाते मिलेंगे उनकी ब्रीद एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी यदि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो सख्त कार्यवाही होगी।
कार्यवाही उपरांत वाहन भी वाहन स्वामी को कोर्ट से ही छुड़वाना पड़ेगा। सागर पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कि कृपया नए वर्ष का जश्न अवश्य मनाए परंतु शराब पीकर वाहन लेकर रोड पर न आए, वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें जिससे अन्य लोगों को परेशानी न हो। वाहन को निर्धारित गति से अधिक न चलाएं।
सागर पुलिस द्वारा पूरे जिले में शांति पूर्वक नववर्ष मानने हेतु सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो हुडदंग करेंगे उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article