नवनियुक्त अल्प संख्यक कांग्रेस महामंत्री शाहिद जमील को बुरहानपुर कांग्रेस जिला प्रभारी ने सौंपा नियुक्ति आदेश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवनियुक्त अल्प संख्यक कांग्रेस महामंत्री शाहिद जमील को बुरहानपुर कांग्रेस जिला प्रभारी ने सौंपा नियुक्ति आदेश | New India Times

कांग्रेस के बुरहानपुर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल एवं कांग्रेस के बुरहानपुर जिला सह प्रभारी एडवोकेट यशवंत सिलावट उसे लेकर दौरे पर रहे। इस दौरान ग्राम लोनी में सरपंच द्वारा गांधी चौपाल के कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी एवं कांग्रेस जिला सह प्रभारी ने शिरकत की। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीस खान (बहादरपुर) ने बताया कि इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल एवं जिला सह प्रभारी एडवोकेट यशवंत सिलावट, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर महाजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बहादरपुर के शाहिद जमील को महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस का नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम के कांग्रेस के धन्नालाल महाजन, सुरेश बोदडे, हीरालाल महाजन,अमजद खान, हेमंत पाटिल, सुनील मेम्बर आदि ने बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article