आकाशीय बिजली गिरने से टूटा मस्जिद का गुंबद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आकाशीय बिजली गिरने से टूटा मस्जिद का गुंबद | New India Times

जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबू जाई में सुबह फज्र की नामज़ के वक्त आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार का गुंबद टूटकर गिर गया।

मुशीर अली मौलाना ने बताया कि आज सुबह हम लोग फज्र की नमाज़ पढ़ रहे थे इसी बीच बहुत जोर से धमाके की आवाज आई इनवर्टर और लाइट सारी बत्तियां बंद हो गईं, नमाज मुकम्मल करने के बाद देखा तो मस्जिद की मीनार का गुंबद टूटकर छत पर गिरा था। धमाका इतना जोरदार था कि नमाज पढ़ रहे लोग सहम गए और मस्जिद की लाइट और इनवर्टर सारी बत्तियां बंद हो गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article