कांग्रेस नेत्री एवं सेविका शालिनी शर्मा ने जिले वासियों से की जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री एवं सेविका शालिनी शर्मा ने जिले वासियों से की जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील | New India Times

विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी आने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सभी धर्मों के लोगों के साथ आपसी भाईचारे के साथ बनाएं और धौलपुर को एकता की मिसाल को बनाए रखें. उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद की आमद के उपलक्ष में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें सभी मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालते हैं सभी मुस्लिम समाज के साथ साथ सभी धर्मों के लोगों से अपील है कि मुस्लिम समाज के इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील के साथ साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार की सभी जिले वासियों को मुबारकबाद भी दी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article