सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा एक भारत क्षेष्ट भारत के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण का आयोजन कराया गया.
शुक्रवार को 59वीं वाहिनी स.सी. ब. नानपारा परिसर व अधीनस्थ समवायों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया. इस अवसर पर श्री वैभव उप-कमांडेंट, कार्यवाहक कमांडेंट के साथ श्री शेखर बजाज, उप-कमांडेंट ने, नीम, आग, अमरुद, सागवान इत्यादि के पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दीया कार्यक्रम का आयोजन श्री वैभव, कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में कराया गया। कार्यवाहक कमाडेंट ने बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ये हमें आक्सीजन देते हैं जिसकी हमे साँस लेने के लिए जरुरत पड़ती है। पौधे लगाने से पृथ्वी के हरे आवरण को बढ़ाने में मदद मिलती है, और पर्यावरण में सुधार होता है। हमारे घर में या हमारे पड़ोस में वृक्षारोपण करने से हमें हरियाली की सुंदरता का आनंद देखने को मिलता है, इसलिए हमें प्राकृतिक का संतुलित बनाये रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने, स्वस्थ और खुशहाल जीवन को बढ़ावा देने के लिए पौधों को बचाना और पौधों को लगाना जरूरी है।इस कार्यक्रम के दौरान श्री शेखर बजाज, उप-कमांडेंट तथा वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article