भागलपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, सुल्तानगंज पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व उपकरण बरामद | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सुल्तानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर के अंदर बने तहखाने में हथियार बनाने का काम कर रहा था।
प्रशिक्षु एएसपी सह सुल्तानगंज थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि स्तनडीह गांव में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर वार्ड संख्या 12 निवासी मुकेश कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को तहखाने में रंगे हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ लिया। मौके से 24 इंच बैरल का देसी पिस्टल, एक मस्केट, 6 इंच का देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, खोखा, दो पिलेट, पांच अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल, एक छोटा अर्धनिर्मित बैरल तथा 12 बड़े अर्धनिर्मित बैरल बरामद किए गए।
इसके अलावा ड्रिल मशीन, वाइस मशीन, लोहे को गर्म करने की भट्ठी, रैती, प्लास, स्प्रिंग हेतु कमानी सहित कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध हथियारों की सप्लाई किन-किन लोगों को की जाती थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article