गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के दतिया पहुंचने पर माँ पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना कर और आरती में भाग लिया। मंत्री द्धय ने वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी साथ थे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के दतिया पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एडीशनल एसपी श्री कमल मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
