भोपाल जिले में 17 सितंबर को लगेंगे ब्लड डोनेशन मेगा कैंप | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल जिले में 17 सितंबर को लगेंगे ब्लड डोनेशन मेगा कैंप | New India Times

भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एनजीओ, ब्लड बैंक और ब्लड डोनेशन करने वाली संस्थाओं और अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल जिले में 50 से अधिक जगहों पर ब्लड डोनेशन मेगा कैंप लगाया जाए।

कलेक्टर श्री लवानिया ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में एनजीओ, रक्त एकत्रित करने वाली संस्थाओं और शासकीय संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक में कहा कि 17 सितम्बर से मेगा स्तर पर ब्लड डोनेशन का अभियान शुरू किया जाएगा इसमें भोपाल में एक दिन में 50 से अधिक जगहों पर एक साथ ब्लड डोनेशन करने की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी इसके लिए विशेष ब्लड डोनेशन शिविर, निजी ब्लड बैंकों, शासकीय अस्पतालों के साथ चलित वाहन में भी ब्लड डोनेशन किया जा सकेगा।

भोपाल जिले में एक साथ पहली बार इतने बड़े स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। सभी संबंधित संस्थाओं को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉनिटरिंग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी करेंगे ।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी संस्थाओं को इस संबंध में सूचना दे दी गई है इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से ब्लड डोनेशन कैंप 50 से अधिक जगहों पर लगाए जाएंगे ।

कलेक्टर ने सभी संस्थाओं प्रतिनिधियों से अपील की है कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित करें और ब्लड डोनेशन के संबंध में बताएं। जागरूक नागरिक आगे आए और ब्लड डोनेशन के लिए अधिक से अधिक नागरिक प्रेरित हो। अधिक से अधिक लोग एक ही दिन में ब्लड डोनेशन करते है तो भोपाल जिला एक विश्व रिकार्ड भी बना सकता है और इस काम से जरूरतमंद नागरिकों को ब्लड भी उपलब्ध होगा।

कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति आगे आकर अपना ब्लड डोनेशन कर सकता है इसके साथ ही e-raktkosh वेबसाइट पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है और रजिस्ट्रेशन के बाद कभी भी अपना ब्लड डोनेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए प्ले स्टोर में जाकर e-raktkosh ऐप डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article