मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला बुरहानपुर के तत्वधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पटेल रतीलाल बोरी वाला स्कूल के सभागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, मण्डी बोर्ड विपणन उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुश्री मंजू दादू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव, जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे, अधिवक्ता हेमेंद्र गोविंदजी वाला, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष किरण रायकवाड़ के मुख्य अतिथि में लगभग 64 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सुनीलकुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक सड़क के समान है जो एक ही स्थान पर रहती है। पर विद्यार्थी उसपर चलकर अपनी मंजिल को पा लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज का शिक्षक कल का भविष्य निर्माता है। शिक्षक की गोद में निर्माण और प्रलय दोनो खेलते है। शिक्षक साधारण नही होता है। असाधारण होता है।कार्यक्रम का संचालन आर.एस. ठाकुर एवं प्रवीण झुंझार ने किया। श्रीमती अर्चना गोविंद जी वाला ने आभार माना।
