कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया आजाद मिर्जा का जन्मदिन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया आजाद मिर्जा का जन्मदिन | New India Times

भारतीय युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आजाद मिर्जा का अमांश केफै पर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया. जन्मदिन के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने शुभकामनाएं दी साथ में समाजसेवी रहमान मिर्जा ने माला पहनाकर मुबारकबाद दी. हज कमेटी जिला अध्यक्ष सुलेमान फारूखी, वफ्क बोर्ड धौलपुर के जिलाध्यक्ष मुन्ना अब्बासी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन उमर फारूक उस्मानी ने माला एवं साफा पहनाकर तथा बुका भेंट करते हुए आजाद मिर्जा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी तथा केक काटकर सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता आजाद मिर्जा के द्वारा सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की. जन्मदिन के अवसर पर फिरोज खान छावनी, आसिफ उस्मानी, नफीस खान, अंकित बघेला, अमजद अली खान, कृष्णा सिंगल, रहमान मिर्जा, मुन्ना खान, मुन्ना फारुकी, शकील खान, फैजान खान, बुरा खान सहित सभी कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article