गुमशुदा बुड्ढी खास के 13 वर्षीय मोहम्मद ज़ीशान का तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग़, थाना त्रिलोकपुर की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने से किया इंकार | New India Times

अबरार अहमद खान, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

गुमशुदा बुड्ढी खास के 13 वर्षीय मोहम्मद ज़ीशान का तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग़, थाना त्रिलोकपुर की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने से किया इंकार | New India Times

सिद्धार्थ नागर ज़िले के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम बुड्ढी
खास का मोहम्मद जीशान पुत्र मुहम्मद असलम खान आयु लगभग 13 वर्षी बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है जिस का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि उसका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि घर से साइकल लेकर थोड़ी देर में आने का कह कर निकला था जो अब तक घर वापस नहीं लौटा है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने अपने तौर पर काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। थक हार कर जब परिजन ने पुलिस की मदद चाही तो थाना त्रिलोपुर की पुलिस ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी दो से तीन दिन और देख लो उसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।बेटे के इंतजार में मां का रो रो कर बुरा हाल है। यह तो वक्त की कोख में कैद है कि परिजन खोए हुए ज़ीशान को पा सकेंगे या फिर किसी हैवान ने किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल परिजनों का तरह तरह का सोचना लाजमी है।
परिवार वालों ने NIT के माध्यम से लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी सज्जन को इस की जानकारी मिले तो इस नंबर पर 8948573920/9140498133 सूचना दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article