मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 के वार्ड नंबर 19 नई दिल्ली निवासी मंगली बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं सरकार की योजना के लाभ से अभी तक वंचित रह रही हूं. सरकार की जो ₹600 प्रति माह पेंशन मिलती है वह मैं आज तक लाभ नहीं ले पा रही हूं. इसकी जानकारी मैंने ग्राम पंचायत डूंगरिया में कई बार बता दी हूं फिर भी मुझे लाभ नहीं मिल पा रहा है और मेरी दोनों बेटियों की शादी होकर बाहर चले गई हैं मैं मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही हूं. मैं एक पैर से अपाहिज हूं, मजदूरी और काम कर नहीं पाती हूं, गरीब महिला हूं फिर भी मुझे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जैसे तैसे कंट्रोल का गला मिलता है उससे अपना गुजारा कर रही हूं कामकाज करने में असमर्थ हूं. मुझे सरकारी योजना का लाभ देने की मांग पंचायत द्वारा की गई है.
