मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिले में निरंतर मानव सेवा, गौ सेवा, बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को कर रहे जागते रहो ग्रुप, खून का रिश्ता ग्रुप के सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया कि बारिश के मौसम में गौमाताएं रोडों पर बैठी रहती हैं। रात वेरात सफर कर रहे वाहन चालकों को गौ माताए दिखाई नहीं पड़ती हैं जिससे वह एवं गौ माता दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। समय-समय पर हमें गौ माता की दुर्घटना होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। हम तत्काल जाकर के गौ माता का उपचार एवं चारा पानी की व्यवस्था करते हैं। गौ माताओं को दुर्घटना से बचाने के लिए आज हमारे द्वारा यह गौ माताओं के सिंगो में रेडियम लगाने की मुहिम का शुभारंभ किया गया है। जो कि हम परासिया, चांदामेटा, न्यूटन एवं बड़कुही क्षेत्र में इसे पूर्ण करेंगे। साथ ही समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने जनमानस से अपील किया हैं कि आप भी अपने ग्राम एवं नगरों में जो भी लावारिस गौ माता रोड ऊपर बैठी दिखें उनके सिंगो के ऊपर रेडियम को अवश्य लगाएं। जिससे आम नागरिको एवं गौ माताओ को दुर्घटना ग्रस्त होने से बचाया जा सके। पिछले समय हमारे द्वारा 98 गौ माताओं के सींगो में रेडियम लगाया गया था। इस मुहिम को देखकर के जुन्नारदेव, सारणी, होशंगाबाद एवं भोपाल में भी वहां के समाजसेवीयो द्वारा गौ माताओं के सिंगो में रेडियम लगाए गए जिससे बहुत हद तक दुर्घटनाएं होने से बचाया गया। आज गौ माताओ को रेडियम लगवाने में अंकुश यादव, आशीष राय, मुकेश अग्रवाल का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ.
