जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन ने कलेक्टर बुरहानपुर से की कोरोना काल में शासकीय अस्पताल में हुई RTPCR जांच एवं भोजन खर्च के जांच की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन ने कलेक्टर बुरहानपुर से की कोरोना काल में शासकीय अस्पताल में हुई RTPCR जांच एवं भोजन खर्च के जांच की मांग | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन ने कलेक्टर बुरहानपुर को पत्र प्रेषित कर कोरोना काल में RTPCR जांच और अस्पताल में भोजन मद में खर्च में हुए खर्चों की जांच की मांग की है। श्री अजय उदासीन ने ज़िला प्रशासन द्वारा अब तक की जा रही सभी जांचों और कार्यवाहियों हेतु आप एवं जिला पुलिस अधीक्षक साधुवाद के पात्र है।
इस कार्यवाही से पूरा शहर और इस नगर के पीड़ितों में आज हर्ष व्याप्त है कि आखिर भगवान के यहां न्याय है,जो किसी ना किसी के माध्यम से आतताइयों का नाश करने किसी को कारक बना कर भेजता है,जैसे आप दोनों अधिकारी सिद्ध हुए है।उक्त सभी जांचो के साथ ही हमें सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कोरोना काल में ही इन भ्रस्टाचारियो द्वारा आरटीपीसीआर जांच के नाम पर फर्जी आधार कार्डो पर की गई जांचों में भी भारी भ्रस्टाचार किया गया है।साथ ही एक ओर जानकारी प्राप्त हुई है कि जिससे कि आप भी भली भांति परिचित है कि कोरोना काल मे शासकीय अस्पताल और आयुर्वेदिक कालेज में स्थापित कोविद सेंटर में मरीजों के भोजन की व्यवस्था माइक्रो विजन एकेडमी बुरहानपुर के संचालक श्री आनन्द प्रकाश जी चौकसे द्वारा की गई थी,जिसका जिक्र और सम्मान भी हो चुका है।पूरे कोरोना काल मे जब भोजन की व्यवस्था श्री आनंद चौकसे द्वारा की गई तो फिर डॉ. नवलखे द्वारा इस कार्य की राशि भी भारी संख्या में निकाले जाने की खबर है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय दास जी ने कलेक्टर बुरहानपुर से इन दोनों बिंदुओं की भी जांच कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article