उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, डॉ. संदीप सरावगी झांसी मंडल के चेयरमैन नियुक्त | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, डॉ. संदीप सरावगी झांसी मंडल के चेयरमैन नियुक्त | New India Times

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आशिर्वाद बैंकट हाँल जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम अपने परम श्रद्धेय भामाशाह एवं स्मरणीय पं. श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा,उत्तर प्रदेश चेयरमैन महेंद्र चंद्र मयूर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा,महामंत्री दिलीप सेठ, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी,राजेश सिसोदिया विवेक सेठ,शिव शंकर मंच पर आसीन रहे। सर्वप्रथम कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों के हितों में उनके द्वारा किया गया व्यापार के संबंध में सरकार की नीति और नियत पर प्रकाश डालते हुए अपने आप को सशक्त और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। जिसमें या कोई शासन का कर हो या शासन प्रशासन द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की बात हो इसको लेकर गहन मंथन किया गया। और आगामी इस बात को ध्यान में रखते हुए की व्यापारियों से व्यापार है और व्यापार से देश का उद्धार है अगर इसी तरह शोषण और उत्पीड़न होता रहा तो व्यापारी इसको सहन नहीं करेंगे।और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी देश और प्रदेश की सरकारों की होगी। क्योंकि अगर कोई देश की उन्नति एवं फाइनेंशली व्यवस्था को दुरुस्त करने में व्यापारियों का एक अहम रोल होता है।और जब व्यापारियों का शोषण होगा तो क्या व्यापारी इस चीज को बर्दाश्त करेंगे। इस पर विशेष तौर पर विचार किया गया।वही प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श किया। इस पर अध्यक्ष मुकुंद्र मिश्रा जी द्वारा सहमति जताई गई। और आगामी कार्यक्रम के संयोजक विवेक निरोचा जी को नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, डॉ. संदीप सरावगी झांसी मंडल के चेयरमैन नियुक्त | New India Times

वहीं झांसी मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ. संदीप सरावगी को झांसी मंडल का चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया एवं राज नारायण मिश्रा जी को झांसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में मंडल की कमेटी में अनिल कुमार जैन मंडलीय मंत्री, अविनाश चंद्र द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, लालाराम विश्वकर्मा संरक्षक, खुशाली चंद्र जैन उपाध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू उपाध्यक्ष, राजीव पटवारी उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्ता मंत्री, साकेत गुप्ता मंत्री, आलोक खजुरिया मंत्री, सुनील अग्रवाल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। यह मंडलीय संगठन तीन जनपद झांसी,ललितपुर,जालौन मैं संगठन को मजबूत मनाने व व्यापारियों के हितो के लिए काम करेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 80 जिलों से जिला कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुजफ्फरनगर के अशोक कंसल वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक,श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री,संजय मित्तल जिला कोषाध्यक्ष,प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री,अनिल तायल नगर कोषाध्यक्ष ने इस भव्य आयोजन में अपना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली आए हुए सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर द्वारा उपहार भेंट किए गए और कार्यक्रम मैं सभी का आभार नगर अध्यक्ष अजय सिंघल जी ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article