मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

नूपुर शर्मा द्वारा टीबी डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसको लेकर मुस्लिम समाज मे लगातार आक्रोश पनप रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टाउन हॉल स्थित मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोग इकठ्ठा हुए और शहर पेश इमाम मौलाना हुज़ूर अहमद मंजरी तथा ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी सैय्यद क़ासिम रज़ा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम व पुलिस अधीक्षक को सौंपा। इस दौरान ज्ञापन देते समय मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा 26 मई को एक चैनल पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने टी.वी. डिबेट के दौरान पैगम्बर ए इस्लाम मोहम्मद साहब पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसकी बजह से देश भर में धार्मिक उन्माद फैल रहा है। जिससे पूरा मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि पूरी इन्सानियत को ठेस पहुँची है। वही नवीन जिन्दल नामक व्यक्ति ने ट्वीट कर पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब के लिए अभद्र भाषा में प्रयोग किया। इस प्रकार के अराजक तत्व मुल्क की कौमी एकता के लिए भी खतरा बने हुए हैं। शहर इमाम हुजूर अहमद मन्जरी ने कहा वह प्रशासन से मांग करते हैं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले नुपुर शर्मा व नवीन जिन्दल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर फौरन जेल भेज दिया जाए। सोशल मीडिया परउन्होंने कहा नपुर शर्मा व नवीन जिन्दल को सरकार द्वारा गिरफ्तार न करके बल्कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को जेल भेजा जा रहा है व उनकी सम्पत्तियों को जब्त कर धार्मिक भड़काऊ डिबेट पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए और ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।
