केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर मंत्री खन्ना ने गिनाई उपलब्धियां, गौशालाओं में गायों की दुर्दशा के सवाल पर बिफर पड़े मंत्री | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर मंत्री खन्ना ने गिनाई उपलब्धियां, गौशालाओं में गायों की दुर्दशा के सवाल पर बिफर पड़े मंत्री | New India Times

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को अपने गृह जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में एक प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। उन्होने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधी और प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से सबसे ज्यादा लोगो फायदा हुआ है। इन योजनाओं ने लोगो की हैसियत बदल दी है। जिसके सिर पर उसकी छत न हो उसकी मानसिकता पूछिये। और अगर वो किराये के मकान में रहता है तो क्या सोचता है। जिसके पास खेत तो हो लेकिन उसके पास फसल तैयार करने के पैसे न हो। इन दो योजनओं ने समाज की दशा और दिशा बदल दी है।
इसी बीच एक पत्रकार ने मंत्री से सवाल किया कि गाशालाओं में गायों की दुर्दशा है। इस सवाल पर मंत्री सुरेश खन्ना बिफर पड़े। क्यूंकि योगी के मंत्री को गाय की दुर्दशा पर सवाल पसंद नहीं आया। मंत्री ने पत्रकार से कहा कि आप भी एक गाय पालो। आपको भी पालना चाहिये एक गाय। तुम गाय से हमदर्दी दिखा रहे हो तो कम से कम गाय तो पालो। पास में बैठे एक अधिकारी से मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन्हें एक गाये दे दो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article