'शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति' पर संपन्न राज्य स्तरीय वर्चुअली कार्यशाला में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने रखे अपने विचार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

'शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति' पर संपन्न राज्य स्तरीय वर्चुअली कार्यशाला में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने रखे अपने विचार | New India Times

‘शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पर संपन्न राज्य स्तरीय वर्चुअली कार्यशाला का लाभ लेने हेतु बुरहानपुर में कार्यक्रम आयोजित कर नगर के गणमान्य जनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस वर्चुअली कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सहभागी होकर अपने विचार रखे। कार्यशाला में गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील, स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष गुलचंद्रसिंह बर्ने, जिला पंचायत सदस्य कैलाश यावतकर, निवृतमान महापौर अनिल भोंसले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर पाटील, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पाटील, गजेन्द्र पाटील, सुनिल वाघे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कृषकगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article