अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता, एटीएम कार्ड या अन्य कोई फाइनेंसियल जानकारी मांगता है तो उसके साथ अपनी बहुमूल्य जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें एवं अपनी स्थानीय बैंक शाखा में जाकर सम्पर्क करें। सायबर क्राइम ब्रांच ने कहा है कि निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखे:
- कॉल पर किसी को भी अपनी बैंक खाता, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें भले ही बैंक वाले आपसे मांग रहे हों।
- ऑनलाईन यूपीआई के माध्यम से पेमेंट प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार का ओटीपी अथवा यूपीआई पिन इंटर करने की जरूरत नहीं होती।
- ऑनलाईन खरीददारी करते समय सतर्क रहें एवं सायबर ठगों से बचें।
- ऑनलाईन खरीददारी के लिए ऐसे बैंक खाता का इस्तेमाल करें जिसमें कम बैलेंस हो।
- किसी भी अननॉन बेवसाईट से कोई एप्पलीकेशन डाउनलोड न करें।
- कभी भी किसी के साथ अपना ओपीट/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें।
- ऑनलाईन अथवा फोन पर दिये गये लॉटरी अथवा फ्री ऑफर के लालच में न पड़ें।
- किसी अननॉन लिंक पर क्लिक न करें।
- केवायसी के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल न करें जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें।
सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 एवं 1930 पर दें।
