विजय स्तंभ चौक पर पूरे उत्साह व शान से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विजय स्तंभ चौक पर पूरे उत्साह व शान से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस | New India Times

ऐतिहासिक मंच विजय स्तंभ चौक पर आज 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े सादे ढंग से मनाया गया. कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया. विजय स्तंभ चौक पर झंडा वंदन करने के बाद राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्रकला पर माल्यार्पण किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई. मंच संचालन अनुरोध शर्मा द्वारा किया गया. इस दौरान शहर का प्रशासन एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, एसडीओपी शिव कुमार सिंह, जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू, एमआई खान, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा सहित अनेकों लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article