शुन्य बजट प्राकृतिक खेती विषय पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों ने देखा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शुन्य बजट प्राकृतिक खेती विषय पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों ने देखा | New India Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से धार कृषि उपज मंडी जिले की अन्य मंडियों व किसान मोर्चा के 37 मंडलों सहित देशभर अनेक पर किसानों को संबोधित किया। सीधा प्रसारण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवरत, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देश के प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह का लाइव के माध्यम से प्रभावी मार्गदर्शन किसानों को मिला।

इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, ‘मैं आज देश के हर राज्य से, हर राज्य सरकार से, ये आग्रह करुंगा कि वो प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने के लिए आगे आएं। इस अमृत महोत्सव में हर पंचायत का कम से कम एक गांव ज़रूर प्राकृतिक खेती से जुड़े, ये प्रयास हम कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी खेती को केमिस्ट्री की लैब से निकालकर प्रकृति की प्रयोगशाला से जोड़ना होगा। ये भी पूरी तरह विज्ञान आधारित ही है।’

किसान की आय बढ़ाने के लिए उठाए कई कदम

शुन्य बजट प्राकृतिक खेती विषय पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों ने देखा | New India Times

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 6-7 साल में बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक, पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी तक, सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक,अनेक कदम उठाए गए हैं।

सीधा प्रसारण कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी धार में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव,पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रभु राठौड़, भाजपा नेता अनंत अग्रवाल,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया,नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ,कन्हैयालाल यादव,नरेश राजपुरोहित,जगदीश जाट, संजय बघेल,ममता जोशी,श्याम नायक,मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,विपिन राठौर, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सौलंकी, मंडी कर्मचारी सहित अनेक क्षेत्रीय किसान जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article