इटवा तहसील क्षेत्र में घारी में आग लग जाने से तीन भैंसों की जल कर मौत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील क्षेत्र में घारी में आग लग जाने से तीन भैंसों की जल कर मौत | New India Times

इटवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामसभा पचमोहनी के टोला मुडिला में बुधवार रात घारी में आज्ञात कारणों से आग लग जाने पर तीन भैंस जल कर मर गयीं।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पचमोहनी के टोला मुडिला निवासी कमलावती पत्नी स्व. पुदुन ने अपने जीवकोपार्जन के लिए तीन भैंस पाल रखी थी। बुधवार रात आठ बजे के लगभग आज्ञात कारणों से घारी में आग लग गयी। जिसमें तीनों भैंस जल कर मर गयी हैं।

आग लगने से पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पशुपालक कमलावती से सरकार से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग किया है। घटना की सूचना पाकर हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया है।

इस सम्बंध में तहसीलदार इटवा संजीव दीक्षित ने बताया कि हल्का लेखपाल से रिपोट मांगा गया है। उसी आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article