यातायात विभाग द्वारा 20 ऑटो रिक्शा को पकड़ कर की गई चालानी कार्यवाही, कार्रवाई निरंतर रहेगा जारी: हेमंत पाटीदार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यातायात विभाग द्वारा 20 ऑटो रिक्शा को पकड़ कर की गई चालानी कार्यवाही, कार्रवाई निरंतर रहेगा जारी: हेमंत पाटीदार | New India Times

यातायात विभाग की प्रभारी श्री हेमंत पाटीदार नगर में अवैध रूप से संचालित 20 से अधिक ऑटो रिक्शा को पकड़ कर चालानी कार्रवाई की है। उन की इस कार्यवाही से ऑटो रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। कुछ ऑटो रिक्शा चालक अपने ऑटो छोड़कर भाग गए हैं। इन सभी ऑटो को श्री हेमंत पाटीदार और उनकी टीम द्वारा जप्त किया गए हैं। जप्त किए गए ऑटो रिक्शा को जय स्तंभ स्थित कार्यालय के सामने फायर ऑफिस से लगते कैंपस के पास अस्थाई रूप से रखा गया है। यातायात प्रभारी श्री हेमंत पाटीदार के अनुसार जप्त किए गए ऑटो रिक्शा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जप्त किए गए ऑटो का निराकरण विभागीय स्तर पर नहीं किया जाएगा। जय स्तंभ स्थित यातायात थाना प्रभारी श्री हेमंत पाटीदार से हमारे प्रतिनिधि ने इस कार्यवाही के संबंध में बातचीत की और उनका पक्ष जाना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article