ऑनलाइन एग्जाम कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने राजीव गांधी ऐश प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति के ऑफिस का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ऑनलाइन एग्जाम कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने राजीव गांधी ऐश प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति के ऑफिस का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑफलाइन एग्जाम कराए जाने से नाराज़ छात्रों ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति के ऑफिस का घेराव कर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों का कहना है कि आरजीपीवी के माध्यम से जो भी एग्जाम हो उसको ऑनलाइन किया जाए।
एक तरफ कोरोना पुन: पैर पसारता नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के परीक्षाएं ऑफ़लाइन कराए जाने के निर्णय से छात्रों में चिंता का माहौल बना हुआ है। छात्रों का कहना है कि कोरोना के नए वैरीएंट को लेकर सभी छात्र चिंतित हैं। ऐसे में अगर ऑफलाइन एग्जाम लिया जाता है और किसी छात्र के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। तो इसका जिम्मेदारी कौन कौन होगा???छात्रों के साथ छात्र युवक कांग्रेस भोपाल भी समर्थन में उतर आया।
छात्र युवक कांग्रेस भोपाल के उपाध्यक्ष गोपिल कोटवाल ने बताया कि कॉलेज अब तक ऑनलाइन क्लास लेता आया है। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई है। हॉस्टल शुरू नहीं होने के कारण कई छात्र कॉलेज भी नहीं आ पाए। छात्रों के पास रहने के लिए कमरे भी नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन एग्जाम छात्रों के न तो हित में है और न ही सही है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए ऑनलाइन एग्जाम ही कराए जाना उचित होगा।
इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए छात्रों ने कुलपति से ऑनलाइन एग्जाम कराए जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article