मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस एवं रोटरी क्लब द्वारा संयुक्त रूप से जी.एफ. कॉलेज मे साइबर क्राइम जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सरवणन टी सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर एवं विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक नीरज सिंह प्रभारी साइबर, सर्विलांस सेल उपस्थित रहे।
सरवणन टी सहायक पुलिस अधीक्षक व उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी महानुभावों व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट, यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड , डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी ,चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया तथा साइबर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान अध्यक्ष रोटरी क्लब डॉ0 गौरव कौशल, सचिव रोहित गोयल, उपनिरीक्षक नीरज सिंह प्रभारी साइबर,सर्विलांस सेल, बेकिंग एक्सपर्ट विवेक अग्रवाल (मैनेजर HDFC बैंक), साइबर, सर्विलांस सेल टीम आदि मौजूद रहे।
