अजब-गजब: मृत इंसान को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका!!! | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अजब-गजब: मृत इंसान को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका!!! | New India Times

स्वास्थ्य विभाग अभी तक जिंदा नागरिकों को वैक्सीन नहीं लगा पाई लेकिन स्वर्गवास हो चुके नागरिकों को वैक्सीन जरूर लगाए जा रहे हैं. एक ऐसा ही मामला जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बदनूर गांव में सामने आया है. यहाँ के रहने वाले स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद यदुवंशी को कोविड-19 का पहला डोज 31/3/ 2021 को लगाया गया था उसके कुछ दिनों के बाद 11/4/2021 को दुर्गा प्रसाद यदुवंशी की मृत्यु हो गई परंतु मृत व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग ने फिर दूसरा डोज 10/11/2021 को लगा दिया गया, इससे साफ होता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपना कोटा पूरा करने के लिए ऐसे कई मरे हुए व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है. स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद यदुवंशी के पुत्र उमेश यदुवंशी ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग वाले मेरे पिताजी को वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने ऊपर गए हुए थे या फिर मेरे मरे हुए पिता जी उनके पास आए थे? उन्होंने इस मामले में जांच करने हेतु उच्च अधिकारी से मांग की है और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है.

हमें नहीं मालूम कि मैसेज कहां से आ रहे हैं जबकि कोविड-19 का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ही किया जाता है, इसकी जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही जरूर होगी: डॉ. बी. एस. उईके, प्रभारी नवेगांव क्षेत्र.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article