मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिले के वार्ड नम्बर 6, महर्षि दयानंद वार्ड से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के दावेदार समेत 32 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा जनता भाजपा और कांग्रेस की रीति-नीतियों से भली भांति अवगत है और अबतक कोई विकल्प न होने के कारण लोग इन्ही दोनों पार्टियों को मजबूरन अपना मत देने पर मजबूर थे लेकिन अब जनता के पास एक मजबूत विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव में अपनी भागीदारी को मजबूती से रखेगी। भाजयुमो से मंडल अध्यक्ष के दावेदार गोविंद सिंग ने कहा भाजपा सिर्फ देशभक्ति का दिखावा कर के जनता को गुमराह कर रही है औऱ दिल्ली के विकास से प्रभावित होकर हम आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रियाज खोकर ने कहा आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है जगह-जगह लोगो मे पार्टी से जुड़ने के लिए उत्सुकता देखने मे आ रही है और हम भी जनता के भरोसे पर खरे उतरने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। इस दौरान अदनान एहमद, तौसीफ खान, मोहम्मद अली, अरमान खान समेत समस्त लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
