अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में पंचायती चुनाव के मद्देनजर भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया ने कहलगांव
अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दी। दिशा निर्देश में कहा गया कि CCA को बढ़ाना है। 160 को बढ़ाना है। अनसोशल लोगों पर कार्रवाई तेजी से करना है। शराब की बरामदगी ज्यादा से ज्यादा करना है। छापेमारी लगातार होनी चाहिए।
इसके साथ ही भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया ने चुनाव से संबंधित और मधनिदेश से संबंधित कई दिशा- निर्देश दिए।
