प्रोपर्टी के लिए 3 सगी बहनों ने रची लूट और छेड़खानी की झूठी कहानी, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो लड़कियों सहित 4 को किया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रोपर्टी के लिए 3 सगी बहनों ने रची लूट और छेड़खानी की झूठी कहानी, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो लड़कियों सहित 4 को किया गिरफ्तार | New India Times

झांसी रोड़ थाना पुलिस ने फर्जी लूट, छेड़छाड़ की कहानी का खुलासा किया है। तीन सगी बहनों ने अपने दो पुरूष साथियों के साथ मिलकर एक रिश्ते के जीजा को फंसाने की साजिश रची। सड़क पर लोगों को लगा कि युवती के साथ दो नकाबपोशों ने घटना की है। पुलिस को भी लूट, कपड़े फाड़ने पर छेड़छाड़ की एफआईआर करनी पड़ी, लेकिन एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने शातिर महिलाओं की फिल्मी कहानी को पलट दिया। पुलिस ने फर्जी लूट और छेड़छाड़ की साजिश का खुलासा कर दो युवतियों और युवकों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक युवती अभी फरार है। पूरी साजिश रिश्ते के जीजा से उसका 60 लाख रुपए का मकान हड़पने के लिए की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article