गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज़, कई जानवर बीमार होकर तोड़ रहे हैं दम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज़, कई जानवर बीमार होकर तोड़ रहे हैं दम | New India Times

ग्राम पंचायत रिछेडा के मंडुआ गौशाला की दिनों दिन हालत बद से बदतर होती जा रही है। गौशाला में गायों के लिए पर्याप्त चारा, भुसा, पानी की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण कई जानवर बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। देखरेख के अभाव में बीमार जानवरों को मारने पर ग्राम पंचायत छोड़ रही है। ग्राम के जागरूक नागरिकों ने इस गौशाला में फैली अव्यवस्था को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष गौशाला मे उचित व्यवस्था बनाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहा लेकिन अवकाश के कारण अनुविभागीय अधिकारी से इनकी मुलाकात नहीं हो पाई। सोमवार को एसडीएम आफिस मे ज्ञापन सौंपा जाएगा। गांव के युवक संजय यदुवंशी, करण यादव, निलेश, पींटू, मनोज, विजय विश्वकर्मा, आदि युवकों ने गौशाला की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवाज उठाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article