मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के पूर्व ग्रंथपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल वकील खान ने बताया कि बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के 2021 से 2023 के निर्वाचन संपन्न कराने हेतु मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ जबलपुर मध्य प्रदेश के निर्देश अनुसार बुरहानपुर अधिवक्ता संघ की तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता असलम अहमद खान कामदार खान ने बुरहानपुर वरिष्ठ अधिवक्ता खलील अहमद अंसारी अशरफी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। नव नियुक्त निर्वाचन अधिकारी खलील अहमद अंसारी ने बताया कि राज्य अधिवक्ता संघ जबलपुर के निर्देश अनुसार 30 सितंबर 2021 के पूर्व निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कुशलता पूर्वक संपन्न कराकर नवगठित कार्यकारिणी समिति की विधिवत घोषणा करना है। निर्वाचन अधिकारी श्री अंसारी ने बताया कि राज्य अधिवक्ता संघ जबलपुर के निर्देश के पालन में उनके द्वारा अंतिम निर्वाचन सूची का प्रकाशन कर दिया गया है एवं मंगलवार 21 सितंबर 2021 को निर्वाचन का संपूर्ण कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से प्रकट किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी कार्रवाई के संचालन एवं संधारण हेतु निर्वाचन अधिकारी द्वारा एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव और एडवोकेट जितेंद्र सुतारिया को सहायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडवोकेट खलील अंसारी को निर्वाचन अधिकारी बनाए जाने पर बुरहानपुर की सामाजिक संगठनों सहित ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस (सोशल मीडिया ग्रुप) की बुरहानपुर इकाई ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
