ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व अमर उजाला फाउंडेशन मिलकर मथुरा महानगर में लगाएंगे आधा दर्जन से अधिक विशाल वैक्सीनेशन कैंप, पहला कैंप 15 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व अमर उजाला फाउंडेशन मिलकर मथुरा महानगर में लगाएंगे आधा दर्जन से अधिक विशाल वैक्सीनेशन कैंप, पहला कैंप 15 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि दोबारा से बढ़ते हुए कोरोना मरीजों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के उद्देश्य से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा मथुरा महानगर में आधा दर्जन से अधिक वैक्सीनेशन मेघा कैंप लगाए जाएंगे. उसी को लेकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय डाॅ भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि समिति लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करेगी. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति मेरे जन्म दिवस 15 सितंबर के दिन कोई ना कोई विशेष सामाजिक कार्य करती है, इस बार समिति के द्वारा 15 सितंबर को जमुना दास रिजॉर्ट्स जमुना नगर बीएसए कॉलेज रोड मथुरा पर पहला विशाल वैक्सीनेशन कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगा कर पहली और दूसरी डोज लोगों को दी जाएगी. लोगों से अपील की है जो भी लोग कैंप में वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आएं वह अपने साथ आधार और मोबाइल के साथ घर से नाश्ता करके आएं तब उनको कैंप में वैक्सीनेशन लगाई जाएगी. महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को चाहिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके, कैंपों में महिला टीम भी सहभागिता करेगी. बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, आगरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर यमुना शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, युवा महिला अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article