मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भूमिपुत्र- लोकनेते व एनसीपी लीडर मोहन मधुकर पाटील का किया सत्कार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भूमिपुत्र- लोकनेते व एनसीपी लीडर मोहन मधुकर पाटील का किया सत्कार | New India Times

हाल ही में मीरा-भाईंदर के भूमिपुत्र, लोकनेते मोहन मधुकर पाटील को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति होने के उपलक्ष्य में भायंदर पूर्व स्थित छाया बंगले पर उनका सत्कार किया गया. इस दौरान मीरा-भाईंदर एडिटर एशोसिएशन के महासचिव व स्पेशल क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय, पिछले 4 दशकों से अधिक समय देश के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पत्रकार व मंच-संचालक देवेंद्र पोरवाल, 26 वर्षों से भायंदर से अनवरत प्रकाशित होने वाली हिंदी मासिक पत्रिका मीरा-भायंदर दर्शन के प्रकाशक / संपादक वेदप्रकाश श्रीवास्तव, 1978 से राजनीति में सतत सक्रिय, कर्मठ समाजसेवक, भूमिपुत्र, लोकनेते, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में कई बार नगरसेवक, स्थायी समिति सभापति, नियोजन, बांधकाम विविध समितियों के रह चुके सभापति बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री मोहन पाटील का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया. इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रखर पत्रकार रवि बी. टुन्ना भी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article