NAC कमेटी ने की समीक्षा: शेंदुर्नी के गरुड़ कॉलेज को मिला B+ ग्रेड | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

NAC कमेटी ने की समीक्षा: शेंदुर्नी के गरुड़ कॉलेज को मिला B+ ग्रेड | New India Times

UGC दिल्ली की ओर से किए जाने वाले कॉलेज समीक्षा अनुसंधान के लिए धी शेंदुर्नी सेकंडरी एजुकेशन सोसायटी पहुची NAC टीम ने र भा गरुड़ आर्ट, कॉमर्स तथा सायन्स कॉलेज को B+ नामांकन से नवाजा है. NAC कमेटी चीफ डॉ टी आर मंजूनाथ, डॉ एम ए खुरू, डॉ किरण अरोड़ा इन सदस्यों ने दो दिन तक कॉलेज के कामकाज की समीक्षा की जिसमे कॉलेज की आनुषंगिक सेवा, पूर्व छात्र संघ, अभिभावक संघ, छात्र मेधावी सफलता ग्राफ, क्रीड़ा क्षेत्र मे दिया गया योगदान इन तमाम पहलुओ पर गौर किया. 2014 मे कमेटी ने संस्था के कॉलेज को C+ नामांकन दिया था. संस्था अध्यक्ष संजय गरुड़, सचिव सतीष काशिद, सहसचिव दीपक गरुड़, संचालक उज्वला काशिद, सागरमल जैन, यू यू पाटील, कैलास देशमुख, प्रिंसिपल वासुदेव रमेश पाटील आदि मान्यवरों ने कमेटी का स्वागत सम्मान किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article