मुख्यमंत्री से मिला यूपीडब्लूजेयू प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन | New India Times

फराज़ अंसारी, बलरामपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री से मिला यूपीडब्लूजेयू प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को देवीपाटन मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। यूपीडब्लूजेयू के नव निर्वाचित प्रदेश सचिव सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर कई मांगें भी सामने रखीं। प्रदेश सचिव सर्वेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से जनपद बलरामपुर में प्रेस क्लब भवन अथवा सूचना संकुल बनवाने का आग्रह भी किया।
सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने को भी कहा गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रुप से बीमार, दुर्घटना में घायल या मृत्यु होने की दशा में पत्रकारों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी गयी है।
यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश सचिव के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में बलरामपुर ईकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में यूपीडब्लूजेयू बलरामपुर जिला ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डीपी सिंह, महासचिव सुजीत कुमार शर्मा, अमित श्रीवास्तव, रविगुप्ता, वैभव त्रिपाठी सहित कई प्रमुख पत्रकार शामिल थे।
यूनियन की बलरामपुर ईकाई के महासचिव सुजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही यूपीडब्लूजेयू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article