हैदराबाद के दो भामाशाह द्वारा रहल विद्यालय के छात्रों को इक्कीस हजार रुपए की स्टेशनरी की गई भेंट | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हैदराबाद के दो भामाशाह द्वारा रहल विद्यालय के छात्रों को इक्कीस हजार रुपए की स्टेशनरी की गई भेंट | New India Times

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रहल में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें रहल विद्यालय में चल रहे निःशुल्क मिनी स्टेशनरी बैंक के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को निःशुल्क स्टेशनरी वितरण के लिए हैदराबाद के दो बिजनेसमैन भाइयों ओमप्रकाश भाटी व रामअवतार भाटी ने इक्कीस हजार रुपए की स्टेशनरी विद्यालय परिवार को भेंट की.
इस अवसर पर भामाशाह भाइयों के प्रतिनिधि लाम्बिया पाली से आये भवानीसिंह राव का ब्लॉक एवं जिले के शिक्षा अधिकारियों द्वारा मारवाड़ी साफे व पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.
इस अवसर पर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर सियाराम मीना सीबीईओ बाड़ी रामकुमार मीना ने साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर गीता भेंट कर विदाई दी. और बाड़ी ब्लॉक से नव नवचयनित जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मंगल व दाऊदयाल शर्मा का ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों रामकुमार मीना, अशोक कुमार शर्मा, राजनसिंह मीना, रहल ग्रामवासियों व विद्यालय परिवार द्वारा साफा पहनाकर तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया.
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में राजस्थान के 101 चयनित स्मार्ट विद्यालय में चयनित रहल विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय बनाया जा रहा है जिसमें विद्यालय के दो स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर, स्मार्ट डिजिटल बोर्ड व लैपटॉप और एक रूम में आईसीटी लैब में पन्द्रह कंप्यूटर लगाए गए जिसका उद्घाटन जिले व ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसराम पंवार ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में निःशुल्क मिनी स्टेशनरी बैंक के माध्यम से सभी 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क रजिस्टर, कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्यामेट्रीबॉक्स, यूनिफॉर्म, स्वेटर, शूज, टाई बेल्ट, कार्ड वितरण किए जाते हैं और राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट विद्यालय बनाकर डिजिटल सुविधाएं दी गई है जिससे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छुयेगें. भामाशाह प्रतिनिधि भवानी सिंह राव व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीना, सी बी ई ओ बाड़ी रामकुमार मीना, आर पी राजनसिंह मीना, अशोक कुमार शर्मा, नवचयनित डी ई ओ महेश कुमार मंगल व दाऊदयाल जी शर्मा द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण शुद्धता का संदेश दिया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीना, बाड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकुमार मीना, सी बी ई ओ कार्यालय बाड़ी के आर पी राजनसिंह मीना, अशोक कुमार शर्मा व विद्यालय स्टाफ विद्याराम, बेबी असमा, रघुवीर प्रसाद, रामगिरिश कंसाना, सरोज, राधेश्याम कुपासिया, जितेन्द्र सिंह, विक्रमसिंह भाटी, ऊषा देवी व मानवाधिकार मीडिया के वीरेंद्र गुर्जर, ग्रामीण दाताराम, महावीर गुर्जर, रामसहाय गुर्जर, अध्यापक राम मुकुट मुकेश गुर्जर, महेश गुर्जर, गोविंद गोस्वामी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article