अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकचई के विकास हेतु भारतीय स्टेट बैंक डुमरियागंज के मैनेजर ने जिला समन्वयक बैंक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकचई का जीर्णोद्धार कर आधारभूत संरचना को विकसित करना है ताकि कोरोना काल में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

इस दिशा में भारतीय स्टेट बैंक इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेगा तथा विकसित करेगा। बिजली, पंखा, पेयजल, गार्डन, सफाई, बाउंड्री, रंगाई पुताई आदि का कार्य कराया जाएगा। इस केंद्र के विकास हेतु सरकारी धन के तरीके के अतिरिक्त जन सहयोग भी लिया जाएगा। इस प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विकसित करने में बैंक द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। मौके पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा तथा स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर भी उपस्थित रहे।
