पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा, चक्रवाती तूफान ताऊते (तौकाते) से बनने वाले हालात से निपटने के लिए दिए दिशा- निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा, चक्रवाती तूफान ताऊते (तौकाते) से बनने वाले हालात से निपटने के लिए दिए दिशा- निर्देश | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज पुलिस लाइन के सभागार में जिले के वृत्ताधिकारियों, थानाधिकारियों, कोविड कन्ट्रोल रुम, डीएसटी, एएचटीयू, जिला पुलिस कन्ट्रोल रुम प्रभारियों, कम्पनी कमांडर आरएसी धौलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोरोना गाइडलाइन की पालना के सम्बन्ध में वस्तुस्थिति की समीक्षा की एवं अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊते के धौलपुर में आने के सम्बन्ध में सभी जरुरी तैयारियां करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में कोरोना गाइडलाइन की पालना के सम्बन्ध में पुलिस इंतजामों की समीक्षा करते हुए सभी थाना अधिकारियों व वृत्ताधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी बार्डर नाकों पर और अधिक सख्ती बरती जावें, सम्बंधित थानाधिकारी दिन में कम से कम दो बार बार्डर नाकाबंदी पर मौजूद रह कर ये सुनिश्चित करें कि चेक पोस्ट से अनुमत गतिविधि के चौपहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य वाहन दूसरे जिले से आवाजाही नहीं करें। अनावश्यक आवाजाही को पूरी तरह से रोका जाए, जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके। सम्बंधित नाकों के सीओ पालना सुनिश्चित करावें| इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कोरोना गाइडलाइन की पालना में जारी नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध बजरी के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, कोरोना महामारी के दौरान जीवन रक्षक आक्सीजन व अन्य जरूरी दवाईयों की कालाबाजारी के सम्बन्ध में सूचना जुटाने एवं ऐसी कोई सूचना मिलने पर अविलंब कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए है| कोरोना गाइडलाइन की पालना में जुटे सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण मास्क, सैनेटाइजर आदि उपलब्ध कराते हुए पूरी सावधानी से ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है|
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य अरब सागर से आ रहे एक चक्रवाती तूफान तौऊते के धौलपुर में आने को लेकर जिले के सभी वृत्ताधिकारियों व थानाधिकारियो को आदेश दिए है कि उक्त तूफान जल्दी ही धौलपुर में प्रवेश करेगा इस दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाए, इसके साथ ही तूफान से जिले में यातायात व बिजली व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए जेसीबी, क्रेन सहित अन्य संसाधनों को अभी से चिन्हित किया जाए जिससे जरुरत पडने पर अविलंब उनका समुचित उपयोग लिया जा सके, इसके साथ ही इस तूफान में आमजन की सुरक्षा के लिए स्थानीय एसडीएम व तहसीलदारों से समन्वय स्थापित करें. पुलिस अधीक्षक ने जर्जर भवनों व पेड़ इत्यादि को भी चिन्हित कर उनका आमजनों में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है जिससे तूफान के समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सकें, तूफान के आने के समय भारी बारिश से जल भराव के क्षेत्रों व कच्ची बस्तियों को चिन्हित कर विपरीत हालातों में जरूरी उपाय करने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए है, इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों को इस चक्रवर्ती तूफान के सम्बन्ध में अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार करने के निर्देश दिए है जिससे आमजन सचेत रहे. मीटिंग के दौरान कोविड ड्यूटी में सीआईडी सीबी जयपुर से आये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिर्राज मीणा सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी गण उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article