भोपाल की महिला पुलिसकर्मी परवीन खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुऐ सड़क पर पड़े मिले नोटों की गड्डी को जमा कराया थाने में | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल की महिला पुलिसकर्मी परवीन खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुऐ सड़क पर पड़े मिले नोटों की गड्डी को जमा कराया थाने में | New India Times

कोरोना महामारी ने आम आदमी के जीवन को सर्वाधिक प्रभावित किया है, ऐसे समय में लोग बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे हैं, ऐसे हालात में अगर कोई आम आदमी मेहनत की कमाई (रुपये) से कुछ जरूरी दवाई या सामग्री आदि लेने जा रहा हो और रास्ते में कहीं उसके रुपये खो जाएं तो उस पर तो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसा ही वाक्या आज पुलिस कंट्रोल रूम जहांगीराबाद में पदस्थ महिला हेड कांस्टेबल इशरत परवीन खान को देखने को मिला। परवीन खान आज प्रातः करीब 9 बजे आजाद मार्केट की तरफ जा रही थी तभी उनकी नजर शंकर ऑइल के सामने रोड किनारे नोटों की गड्डी पर पड़ी। उन्होंने आसपास देखा तो कोई भी व्यक्ति वहाँ आते जाते नहीं दिखा तभी परवीन ने नोटों की गड्डी उठाई और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए थाना मंगलवारा पहुँची। थाना पहुँचकर नोटों की गिनती की तो उसमें 100-100 रुपये की 70 नोट कुल 7000/- रुपये निकले जिन्हें हेड मोहर्रर के सुपुर्द किये एवं रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज करवाकर वायरलेस पर पूरे शहर में सूचना प्रसारित कराई गई।

महिला पुलिसकर्मी द्वारा किये गए उक्त सराहनीय कार्य की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काफ़ी प्रशंसा की गईं। अगर उक्त राशि किसी व्यक्ति की गुमी हो तो कृपया थाना मंगलवारा 0755-2677389, 7049104116 पर सम्पर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article