चंदन चोरी के प्रकरण में तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

चंदन चोरी के प्रकरण में तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना कोतवाली क्षेत्र में माण्डव रोड़ धार स्थित जीराबाग पैलेस में अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्रि में चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस पर से थाना कोतवाली धार में अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई।
मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि श्याम ढाबे के आगे दलमी रोड पर एक कार क्रमांक एमपी- 09 टी-5853 में कुछ संदिग्ध अवस्था में चंदन चोरी करने फिराक में बैठे हैं।सूचना पर विश्वास कर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धार व क्राईम ब्रांच प्रभारी धार द्वारा टीम का गठन कर उक्त वाहन को श्याम ढाबे के आगे देलमी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया व वाहन में बैठे आरोपी 1. निजाम शाह उम्र 40 साल निवासी देवास, 2. सखाराम उर्फ जगदीश डावर जाति भील, 3. रहीम पिता शहजाद निवासी देवास को घेराबंदी कर पकड़ा व आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी रहीम- शहजाद के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस तथा सखाराम उर्फ जगदीश भील के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। उक्त देशी कट्टे व घटना में प्रयुक्त इंडिका कार को मौके पर जप्त कर उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र धुर्वे, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक कुमारी निलेश्वरी डावर, थाना प्रभारी कोतवाली श्री कमल सिंह पंवार, क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डे आदि अनेक पुलिसकर्मी की रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article