पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण शासन व प्रशासन द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत आज रोको टोको अभियान के तहत बस स्टैंड तिरला पर आमजन को फेस मास्क एवं हाथ धुलाई हेतु समझाइश दी गई।
इस समझाईश हेतु सी.ई.ओ जनपद सुश्री राधा डाबर, बी.एम.ओ डॉ.अशोक पटेल, टी.आई. श्री रंजीत सिंह बघेल द्वारा संयुक्त कार्य किया गया।
ऐसे व्यक्ति जिन्होंने मास्क नहीं पहना उन पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सहकारी बैंक एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, मौर्य क्लीनिक, होटल पर जाकर कर्मचारी एवं ग्राहक को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए समझाई दी गई।
तकरीबन 270 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई तथा 1000 मास्क एवं सैनिटाईजर का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में बी.पी.एम अमर सिंह देवल, सी.एच.ओ कु.पायल चौहान, संदीप राठडियाॅ, कु .रेणुका भूरिया, श्रीमति शर्मिला परमार, श्री अशोक शर्मा, श्री तुलसी राम पाटीदार, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साथ ही जनप्रतिनिधि श्री अमित पाटीदार एवं श्री संजय मुकाती शुभम पाटीदार आदि मौजूद रहेन।
