स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक | New India Times

अकबरपुर के बीएन केबी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में चयनित गांव गाँसपुर में रैली का आयोजन किया। रैली में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वयं सेवकों ने घर घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। मध्यान्ह बाद कॉलेज संगोष्ठी में मुख्य डॉ श्वेता रस्तोगी, डॉ मनोज का माल्यार्पण शिवांगी उपाध्याय और राज सोनी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह का माल्यार्पण राष्ट्रीय सेवा योजना की सीनियर स्वयंसेवक हर्ष मिश्रा द्वारा कर के कार्यकर्म सम्पन्न किया गया.

स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक | New India Times

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा को बनाए रखने के बारे में अपने विचार रखते रखे गए. पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को आगे आना चाहिए तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। विशेष वक्‍ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर एवं अपने आसपास साफ सफाई रख कर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉक्टर जय मंगल पांडेय सहित सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article