मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक/ पी ए जेपी सिंग जैसे ही टाटा हाउस छिंदवाड़ा पहुंचे तो आयुर्वेदाचार्य गुरुजी डॉक्टर प्रकाश टाटा, वेदराज हरिशंकर हर्ष सहित उपस्थित सहयोगी जनों ने भव्य स्वागत किया। जे पी सिंग कोरोना की दवा लेने टाटा हाउस आए थे एवं स्वयं अपने लिए दवा तो लिए साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के लिए भी जानलेवा बीमारी कोरोना की दवा ले गए।
सनद रहे कि पिछले दशको से जिले में रह रहे डॉक्टर टाटा आयुर्वेद जड़ी बूटी से उपचार कर रहे हैं जिसमें शत प्रतिशत सफल भी हुए एवं आने वाले दिनों में भी असाध्य रोग दम, सांस, गैस बावासीर, हाथ पैर दर्द ,चर्म रोग, लकवा, बीपी, शुगर, वजन ज्यादा कम करना आदि अन्य का एक भरोसे के समाधान करेंगे।
जयसूर्या से चमका नाम
वैसे तो डा० डाटा पिछले 6 दशकों से असाध्य रोगों का सफल इलाज उपचार कर रहे हैं किंतु श्रीलंका के क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जब से सफल उपचार कर एक नया जीवन दिया उससे देश से ले विदेशों मे भी डॉक्टर टाटा का नाम तेजी से चमका।
कोरोना की भी दवा बनाए
असाध्य रोगों की दवा के साथ जानलेवा कोरोना की बीमारी की भी दवा बनाएं एवं देश ही नहीं विदेशों में भी बनी इस दवा का वितरण किया जिसका परिणाम भी अच्छा रहा जिसकी देश से ले विदेशों में सर्वत्र चर्चा हुई।
कोरोना की दवा लेने आए थे श्री सिंह
पिछले 1 वर्ष से चल रही जानलेवा बीमारी कोरोना की दवा डॉक्टर टाटा के पास उपलब्ध है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निज सहायक जेपी सिंग टाटा हाउस आए स्वयं ने तो अपने लिए दवा ली साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ के लिए भी दवा ली।
