रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में झाबुआ के पैलेस गार्डन, राजवाड़ा में कोरोना काल में शिक्षक छात्र के मध्य शैक्षणिक गैप को कैसे कम किया जाए तथा शिक्षकों की शासन से लंबित मांगों को लेकर एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 6 ब्लाक एवं प्रत्येक संकुल से सभी अध्यापक शिक्षक साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वहीं महिला शिक्षक शक्ति ने अपार जोश के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की। संगठन ही शक्ति है के नारे को सार्थक करने में पीछे नहीं रही, सैंकडो शिक्षकों की तादात में पहुंचे शिक्षकों को बैठने की जगह कम पड़ गई। जिलाध्यक्ष दिवान भूरिया, प्रदेश संगठन मन्त्री जवानसिंह बारिया, जिला उपाध्यक्ष करणसिंह खोकर, जिला सचिव सुवाल बारिया, ब्लाक अध्यक्ष मिठूसिंह गणावा एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दूर दूर से आये संगठन के सभी अध्यापक शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया एवं आवश्यकता पड़ने पर सभी को एकजुट होने का आह्वान किया।
