अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस ने सोमवार 1 फरवरी के तड़के साढ़े चार बजे से सुबह साढ़े छह बजे के दरमियान बाकोडी दानवा रोड पर अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर्स को ट्रॉलियों सहित जप्त कर ट्रैक्टर्स के चालको राजेन्द्र पिता कोमल शा निवासी मारेगाव, रंजीत पिता ओझा शीलू निवासी बारु ढाना और रामकिशोर पिता बस्तीलाल निवासी खैरवानी के खिलाफ धारा 379, 414  भाविद  4 /21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

अवैध रेत से भरे वाहनों को पुलिस ने जप्ती के बाद अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा करवा लिया। यह कार्यवाही एसआई नारायण सिंह बघेल ने गश्ती के दौरान की है।

पुलिस के अनुसार सभी ट्रैक्टर्स ट्रॉलियों बाकोडी दानवा मार्ग पर तवा नदी से रेत का परिवहन करते पकड़ाई, वाहन चालकों से रेत की वैधता सम्बन्धी दस्तावेज मांगे गए जो मौके पर उपलब्ध नहीं मिले और इस तरह वाहनों को पुलिस ने उन्हें अवैध परिवहन करते पकड़ लिया और धारा 379, 414 आईपीसी, 4/21 खनिज अधिनियम के तहत तीनों आरोपी को हवालात में बंद कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article