सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत समस्या को लेकर विक्रेताओं ने कार्य बंद कर सामुहिक रूप से मशीनें जमा कर एसडीएम व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत समस्या को लेकर विक्रेताओं ने कार्य बंद कर सामुहिक रूप से मशीनें जमा कर एसडीएम व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

देवरी तहसील से केसली व देवरी ब्लाक के विक्रेताओं ने सोमवार को विक्रेता संघ के जिला उपाध्यक्ष के नेतृव्य में एसडीएम ऑफिस पहुंचकर सभी विक्रेताओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर एसडीएम व कलेक्टर सागर के नाम का ज्ञापन तहसीलदार विनीता जैन को सौपा साथ ही सभी दुकानों की मशीनें खाद्यय विभाग में जमा की। ज्ञापन में बताया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानो से वितरण होने वाले खाद्यान में भारी मात्रा में कटौती होने के पश्चात उक्त समस्या का निराकरण न होने के कारण मध्यप्रदेश समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के तत्वाधान में जिला इकाई सागर आज दिनांक 1 फरवरी से अनिश्चित कालीन काम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं व स्पष्ट तौर पर संघ ने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक हड़ताल जारी रहेगी तब तक दुकानों का वितरण बंद रहेगा।

सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत समस्या को लेकर विक्रेताओं ने कार्य बंद कर सामुहिक रूप से मशीनें जमा कर एसडीएम व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस दौरान देवरी ब्लाक के लीड प्रबंधक गजराज यादव ने कहा कि विक्रेता और ग्राम के लोगों में राशन समस्या को लेकर विवाद बना रहता है क्योंकि राशन कटौती ऊपर से होती है जबकि ग्रामीण विक्रेता की सोचता है इसलिये हम सभी हमारी समस्या के निराकरण के लिये आज सामूहिक रूप से ज्ञापन देने आये। वही राहुल तिवारी विक्रेता संघ जिला उपाध्यक्ष सागर ने कहा कि हम सभी अपनी मांगों को लेकर एसडीएम देवरी व कलेक्टर सागर के नाम का ज्ञापन दिया है व सभी विक्रेता ने अपनी राशन दुकान बंद कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है, जब तक समस्या हल नही तब तक हडताल बंद नहीं होगी न दुकानो मे राशन वितरण करेंगे।हम सभी ने अपनी मशीने भी खाद्य अधिकारी देवरी के ऑफिस में सामूहिक रूप से जमा भी कर दी है।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में रामू दुबे, अजीत राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र टिकरिया, विनोद जैन, सुनील शर्मा, आशीष नेमा, राजेश शर्मा, बृज किशोर तिवारी, सुत उपाध्याय, राहुल सिंह, अजय गोस्वामी, अमित खरे राजेश विश्वकर्मा, श्रीकांत सिंह, गौरव दुबे, अरविन्द राजपूत आदि बड़ी संख्या में केसली देवरी ब्लाक के समस्त राशन दुकान विक्रेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article