रंभापुर में पत्रकारों के सहयोग से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, मेघनगर के पत्रकारों ने कवियों का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रंभापुर में पत्रकारों के सहयोग से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, मेघनगर के पत्रकारों ने कवियों का किया सम्मान | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के ग्राम रंभापुर में ग्राम मित्र मंडल व पत्रकार संघ रंभापुर के तत्वावधान में पांचवां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बड़ा राम मंदिर के प्रागण में देर रात्रि तक चलता रहा।
कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि हास्य व्यंग देश भक्ति श्रृंगार गीत ग़ज़ल व लाफ्टर के जरिए लंबे समयांतराल में कोराना काल के चलते बंद पढी साहित्य गतिविधियों की शुरुआत करते हुए श्रोताओं को खुब गुदगुदाया उत्साह उमंग और हंसी ठहाकों के चलते देर रात्रि तक कवि सम्मेलन चलता रहा।

रंभापुर में पत्रकारों के सहयोग से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, मेघनगर के पत्रकारों ने कवियों का किया सम्मान | New India Times

संयोजक भुपेन्द्र बरमण्डलिया. पंकज राका अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कवि सम्मेलन का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि अजात शत्रु उदयपुर ने किया ! कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्टीय विचारों के कवि निसार पठान ने भी खुब गुदगुदाया आयोजन मे विशेष एकरीग मोनिका कानुनगो ने की।
देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कवि कुंवर जावेद कोटा ने भी खूब तालियां बटोरी।
हास्य लाफ्टर धमाका हिमांशु बवंडर मुंबई , गीत ग़ज़ल व श्रगार रस की कवित्री पुर्णिमा तिवारी बिलासपुर, टीवी कलाकार व कवियित्री सोनल जैन गुजरात, अलीगढ़ की युवा शायरा वह कवियित्री एकता आर्य
हास्य व मालवी हिन्दी के बेजोड़ कवि कुलदीप रंगीला ने अपने रंगीले अंदाज में काव्य पाठ किया तो सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कोराना काल में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाले स्वास्थ विभाग शिक्षा विभाग सुरक्षा विभाग के सदस्यों का डॉक्टर बसंतसिंह खतेडिया, एल एस नायक,भवरसिंह धमावत, सहित रक्तदाता राहुल नायक, विनोद बागड़िया, दीपक जैन, नकुल कठोटा, प्रशांत टगरिया आदी का सम्मान किया गया साथ ही कवियों को भी अभिनंदन पत्र भेंट करने के साथ शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article