ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर लाखों की लागत से हो रहा है गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर लाखों की लागत से हो रहा है गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य | New India Times

देवरी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर देखा ज रहा है। यहां जिम्मेदार कभी भी निर्माण स्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाते हैं। शासन की राशि का किस तरह दुर्पयोग हो रहा है उसका नजारा देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायखेड़ा में देखने को मिल रहा है जहां पर करीब 7 लाख रुपए की राशि से पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। यहां पर बिल्कुल घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जहां पर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन कार्य में बिना धुली वाली धूल युक्त काली डस्ट एवं नदी की बजरी से निर्माण कार्य किया जा रहा जिसमे॔ गुणवत्ता एवं नियमानुसार मानकों के अनुरूप नियमों को ताक पर रख कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी एवं जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे दें। निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी की सीमेंट लगाई जा रही है जो मानकों के अनुसार कम मात्रा में मिलाई जा रही है। वहीं ईंट भी घटिया किस्म की लगाई जा रही है।

ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर लाखों की लागत से हो रहा है गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य | New India Times

इस निर्माण कार्य में कहीं पर मिट्टी की ईंट लगाई जा रही है तो कहीं पर घटिया किस्म की सीमेंट की ईंटें लगाई जा रही हैं। दो प्रकार की ईंटें लगने से सही तरह से जुड़ाई नहीं पकड़ रही है। अगर ग्रामीणों की मानें तो पंचायत में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उसमें भ्रष्टाचार को मुख्य पैमाने पर रखा जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सबसे ज्यादा शिकायतें हमारी पंचायतों से होती हैं परंतु कभी जिम्मेदार और अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिससे पंचयात कर्मी एवं ठेकेदारों के हौंसले बुलंद हैं और शासन जन कल्याणकारी योजना अंतर्गत निर्माणधीन कार्यो में जम कर भ्रष्टचार कर राशि का बन्दर बांट कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार जैसे मामलों में क्या करते हैं जिम्मेदार

ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग कर लाखों की लागत से हो रहा है गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य | New India Times

देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय मीडिया कर्मियों के द्वारा जनमत की आवाज बनकर शासन प्रशासन के प्रति चौथे स्तम्भ की भूमिका को बखूबी निभाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुते भ्रष्टाचार सम्बधी मामलों को समय समय पर उजागर करते हुए शासन प्रसाशन के संज्ञान में लाकर अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहते हैं लेकिन विभागों में जिम्मेदार पदों पर बैठे विभागीय अधिकारी कर्मचारी इस तरह के मामलों में कार्यवाही के नाम पर कार्यालय के ही अधीनस्थ कर्मचारियों को जांच करने की जिम्मेदारी सौंप कर पूरे मामले में लीपापोती कर भ्रष्टाचारियो को भी बचा लेते है और खुद भी बच जाते हैं और जांच करने के एवज में और भी मोटी रकम वसूल भी करते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आये हैं। जिस पंचयात में सब इंजीनियर खुद पदस्थ्य है और उस पंचयात में भ्रष्टाचार सम्बंधित शिकायत पर जांच करने की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी से न कराकर उसी अधिकारी कर्मचारी से ही कराइ गई है जिसमें उसी अधिकारी पर आरोप लगाए गए थे। उसी के द्वारा जांच करने पर वह अधिकारी स्वयं के विरुद्ध जांच कर कितनी सच्चाई सामने ला सकता है इस बात का सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है। ज्ञात हो की अब तक की देवरी जनपद क्षेत्र की पंचयात में इस प्रकार के मामलो में जो भी जांच की गई है सभी मामलों में क्लीन चिट दे दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article