प्रवण दा के साथ ही एक युग का अंत: मानवेंद्र पाण्डव। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

प्रवण दा के साथ ही एक युग का अंत: मानवेंद्र पाण्डव। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि | New India Times

महामहिम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महोली रोड मथुरा स्थित कैंप कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में प्रणब मुखर्जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव दा निधन एक प्रकार से एक युग का अंत है उन्होंने नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गांधी जी, पी वी नरसिंह राव जी एवं मनमोहन सिंह जी सहित सभी सरकारों में काम किया और वह लगातार अपने जीवन काल में मंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में तमाम महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल कर देश की बहुत अच्छी तरीके से सेवा की। उन्होंने परमाणु डील में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसकी वजह से आज भारत देश बहुत महत्वपूर्ण स्थिति में है।

श्रद्धांजलि सभा में स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र सिंह पांडव के अलावा प्रेम शंकर शर्मा, राजीव सिंह तोमर, यदु राज सिंह पांडव, हरेंद्र परिहार, अनिल, राकेश, जमील कुरैशी, अब्बास नकवी, चरण सिंह, रमेश लंबरदार आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article